सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   3 members of same family die after speeding car overturns at Farsawani toll plaza in Korba

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे; शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार देर रात सोनी परिवार की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क किनारे खड़े कोयले के हाइवा से टकरा गई। हादसे में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

3 members of same family die after speeding car overturns at Farsawani toll plaza in Korba
कोरबा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फरसवानी टोल नाका के पास 26-27 अप्रैल की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Trending Videos


उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने घटना की जानकारी दी। कोरबा बुधवारी निवासी सोनी परिवार चौथिया समारोह में चांपा गया था। कार्यक्रम के बाद वे 26-27 अप्रैल की रात करीब दो बजे लौट रहे थे। फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह पलट गई और सड़क किनारे खड़ी हाइवा से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और प्रियांश शामिल हैं। मृतक परिवार व्यवसाय से जुड़ा है और उनका टेंट हाउस का कारोबार है।

हादसे के तत्काल बाद घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। मृतक देवेंद्र सोनी का शव जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। मोंगरा सोनी और मासूम प्रियांश के शव बीडीएम अस्पताल चांपा में रखे गए हैं। वहां उनके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। कार में सवार अन्य तीन घायल लोगों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है।

26 अप्रैल को जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी। बीरेंद्र सोनी का परिवार इसी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। हादसे में मरने वाले और घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इस घटना के बाद बस्ती में मातम छा गया है और परिजन दुखी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed