{"_id":"69edbd8396cc6fa5c406bdbb","slug":"three-friends-on-bike-hit-by-trailer-returning-from-wedding-function-korba-news-c-1-1-noi1487-4211845-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बाइक सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार, ट्रेलर ने चपेट में लिया, शादी से लौट रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बाइक सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार, ट्रेलर ने चपेट में लिया, शादी से लौट रहे थे तीनों
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास हुए हादसे में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और उन्हें अस्पताल भिजवाया। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास हुए हादसे में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और उन्हें अस्पताल भिजवाया। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।
Trending Videos
दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाटा बस्ती में रहने वाले 22 वर्षीय प्रवेश यादव की इस दुर्घटना के चक्कर में मौत हो गई।शनिवार की देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा दोस्त के शादी में बारात गया हुआ था,कुछ घंटे बिताने के बाद तीनों मित्र बाइक से रात में दर्री लौट रहे थे। तभी कसनिय मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवारों को एक तरफ दबाया। बाइक का हेंडल वाहन से स्पर्श हुआ जिसके कारण तीनों युवक गिर पड़े। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रेलर वाहन चालक भाग निकला। आसपास के लोगों को इस बारे मेें खबर हुई तो उन्होंने फौरी तौर पर पीड़ितों की सुध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि अस्पताल भिजवाने के बाद संबंधित लोग निगरानी करते रहे। रविवार को उपचार के दौरान प्रवेश की मौत हो गई। घटना में घायल प्रवेश के दो साथियों को कहां भर्ती कराया गया है इसकी जानकारी नहीं मिली है। आज सुबह मेडिकल कॉलेज हास्पिटल चौकी पुलिस ने वहां से प्राप्त मेमो पर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी के विश्लेषण के आधार पर इस मामले में अगली कार्यवाही की जाएगी।

korba

korba

कमेंट
कमेंट X