{"_id":"69ec791397b4aac351033ada","slug":"delivery-boy-thrashed-in-public-over-signal-dispute-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4208034-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: सिग्नल विवाद में डिलीवरी बॉय की सरेआम पिटाई, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सिग्नल विवाद में डिलीवरी बॉय की सरेआम पिटाई, देखिए वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 07:11 PM IST
Link Copied
कोरबा में घटना 24 अप्रैल को देर शाम सामने आई है जहा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर गुरुवार को ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी साइड लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर ओला डिलीवरी बॉय को बीच सड़क लात-घूसों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुभाष चौक पर सिग्नल के दौरान स्कॉर्पियो सवार परिवार और ओला स्कूटी से डिलीवरी कर रहे युवक के बीच गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर स्कॉर्पियो में सवार महिला अपने परिजनों के साथ नीचे उतरी और युवक को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख एक राहगीर युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि महिला के परिजनों ने उसे भी लात-घूसों से पीट दिया। अचानक हुई इस घटना से चौक पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार परिवार पथरीपारा बस्ती का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर विवाद शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय सिविल लाइन थाने पहुंचा। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा ने बताया कि डिलीवरी बॉय की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में महिला और उसके परिजन युवक को सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।