{"_id":"69ec6fc965a8ac4aee0024fe","slug":"video-licenses-of-five-firms-cancelled-in-fake-medicine-case-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नकली दवा मामले में पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नकली दवा मामले में पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त
आगरा। नकली दवा मामले में औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। लखनऊ और पुडुचेरी की फर्म के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। इन पांच फर्म की करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं अभी भी सीज हैं।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बीते साल 22 अगस्त को एसटीएफ के साथ औषधि विभाग ने नकली दवा मामले में पांच गोदामों में करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की थी। इसमें यूनिस, वारिस, विक्की कुमार, सुभाष कुमार, हिमांशु अग्रवाल और फरहान के खिलाफ बीएनएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज कराया था। एक करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में भी केस दर्ज हुआ था। इसी जांच में पुडुचेरी से नामी कंपनियों के नाम की नकली दवाओं की कालाबाजारी की जा रही थी। इस पर सुल्तानगंज स्थित के एंड फार्मा, फव्वारा स्थित हे मां मेडिकॉज, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट, और ताज मेडिको के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। पहले इनके लाइसेंस निलंबित किए गए थे। अन्य फर्म की जांच चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।