{"_id":"6af6921a76127cfe4d0d0bc9","slug":"high-toll-on-northern-bypass-pushes-heavy-vehicles-through-agra-city-transporters-demand-relief-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उत्तरी बाईपास से क्यों नहीं गुजर रहे ट्रक, किस तरह रुकेगी शहर में एंट्री; ट्रांसपोर्टरों ने बताया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उत्तरी बाईपास से क्यों नहीं गुजर रहे ट्रक, किस तरह रुकेगी शहर में एंट्री; ट्रांसपोर्टरों ने बताया समाधान
Fri, 13 Nov 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:59 AM IST
सार
उत्तरी बाईपास पर चार स्थानों पर करीब दो हजार रुपये टोल चुकाने से बचने के लिए भारी वाहन आगरा शहर के बीच से गुजर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने टोल कम करने और यमुना एक्सप्रेसवे पर निशुल्क चढ़ने-उतरने की सुविधा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के बीच से होकर भारी वाहन हाईवे पर दौड़ रहे हैं। इससे जाम लगने के साथ हादसों में लोगों की जान जा रही हैं। व्यावसायिक वाहन टोल बचाने के लिए शहर में घुसते हैं। महुवन से फिरोजाबाद तक उत्तरी बाईपास से जाने में चार स्थानों पर करीब 2 हजार रुपये टोल टैक्स देना होता है। इस मामले पर आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन, आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में बैठक की।
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि उत्तरी बाईपास से टोल कम किया जाए तो ट्रक शहर में होकर नहीं निकलेंगे। महुवन, उत्तरी बाईपास, यमुना एक्सप्रेसवे और टूंडला में वसूला जाने वाला टोल टैक्स अधिक है। उन्होंने एनएचएआई से टोल प्लाजा के बीच की दूरी और वैधानिक अनुमति सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। ट्रांसपोर्टरों ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस, एनएचएआई और यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है।
ये बोले ट्रांसपोर्टर
आगरा गुड्स कैरियर एसो. के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि एनएचएआई चारों टोल की दूरी व वैधानिक अनुमति सार्वजनिक करे। उत्तरी बाईपास का टोल खत्म कर इसे आगरा-अलीगढ़ मार्ग से जोड़ा जाए, जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
आगरा पब्लिक कैरियर एसो. के महासचिव देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि 60 किमी. दूरी में दो हजार रुपये टोल टैक्स डीजल खर्च से भी ज्यादा है। संपर्क मार्ग बनने तक यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की निशुल्क सुविधा मिले, तभी भारी वाहन बाईपास अपनाएंगे।
यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसो. अंचल अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि टोल कम लगे तभी भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे। लागत पूरी होने के बाद भी हाईवे और रिंग रोड पर टोल लिया जा रहा है, इसे बंद किया जाए।