Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla: Himachal Police Prepared for President Droupadi Murmu's Visit; Police Headquarters Provides Comprehensive Briefing
{"_id":"69ec6fab3566d7857b0ee906","slug":"video-shimla-himachal-police-prepared-for-president-droupadi-murmus-visit-police-headquarters-provides-comprehensive-briefing-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस तैयार, पुलिस मुख्यालय ने दी व्यापक ब्रीफिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस तैयार, पुलिस मुख्यालय ने दी व्यापक ब्रीफिंग
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:09 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी छह दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे (27 अप्रैल से 2 मई तक) को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उच्च स्तरीय तैयारी शुरू कर दी है। आज शिमला में तैनात पुलिस बल के लिए पुलिस मुख्यालय में एक व्यापक ब्रीफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें शून्य त्रुटि वाले दृष्टिकोण पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शिमला और उप महानिरीक्षक, दक्षिणी परिक्षेत्र ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह दौरा हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए केवल एक सुरक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि पूरे देश के सामने अपने पेशेवर कौशल, अनुशासन और कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।
समन्वय और संचार: सभी इकाइयों के बीच निरंतर और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत और सटीक प्रतिक्रिया दी जा सके।
शून्य त्रुटि दृष्टिकोण (Zero Error Approach): ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या असावधानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्त पालन: निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन हर अधिकारी सुनिश्चित करेगा।
उप महानिरीक्षक, दक्षिणी परिक्षेत्र ने कहा, “इस उच्च-प्रोफाइल दौरे के दौरान हिमाचल पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पूरे देश के सामने आएगा। इसलिए हर अधिकारी को लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट की भावना से काम करना होगा और आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।”पुलिस अधीक्षक शिमला ने सभी तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का सूक्ष्म अध्ययन करें और हर संभावित परिस्थिति के लिए पूर्व तैयारी रखें, ताकि कोई भी आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल ने पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दोहराया कि वह माननीय राष्ट्रपति के इस दौरे को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस अवसर को पुलिस अपनी पेशेवर उत्कृष्टता साबित करने के रूप में देख रही है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को शिमला पहुंचेंगी और अपने छह दिवसीय दौरे में शिमला, पालमपुर, अटल टनल (रोहतांग) तथा लाहौल-स्पीति क्षेत्रों का दौरा करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।