{"_id":"69ec6cd2914b26c968043fbd","slug":"video-kullu-priyanta-sharma-says-congress-and-its-allies-are-anti-women-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: प्रियंता शर्मा बोलीं- कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिला विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: प्रियंता शर्मा बोलीं- कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिला विरोधी
Ankesh Dogra
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:57 PM IST
Link Copied
भाजपा की जिला सह प्रभारी प्रियंता शर्मा ने कुल्लू के अटल सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी सोच को उजागर कर दिया है। यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ हैं और केवल राजनीति के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं। प्रियंता शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह ऐतिहासिक कानून महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा इसका विरोध करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा है, जबकि वास्तविक सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे समाज में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अमित सूद, रचना ठाकुर, विंदिया सूद, अनुपमा और विनोद भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।