Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Female forest guard and watcher arrested while taking bribe, victim contractor Udaypal Singh gives information about the case
{"_id":"69ec70327ea2e89e4507beae","slug":"video-female-forest-guard-and-watcher-arrested-while-taking-bribe-victim-contractor-udaypal-singh-gives-information-about-the-case-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते महिला वनरक्षक और वाचर गिरफ्तार, मामले की जानकारी देता पीड़ित ठेकेदार उदयपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते महिला वनरक्षक और वाचर गिरफ्तार, मामले की जानकारी देता पीड़ित ठेकेदार उदयपाल सिंह
बिना परमिट छूट प्रजाति की लकड़ी लदी गाड़ी निकलवाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने वनरक्षक प्रिया कुमारी और प्राइवेट वाचर जाहर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महरौनी क्षेत्र के ग्राम मिदरवाहा निवासी ठेकेदार उदयपाल सिंह ने शिकायत की थी कि वन विभाग छपरट क्षेत्र में तैनात वनरक्षक प्रिया कुमारी निवासी नगला पौदा, थाना कचरौठी, हाथरस लकड़ी से भरे ट्रक को निकलवाने के लिए सात हजार रुपये प्रति ट्रक की मांग कर रही थीं, जो बाद में पांच हजार रुपये पर तय हुई। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी की टीम गठित की गई। निरीक्षक शादाब खान, उदयराज निषाद व कल्पना गौतम के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर भेजा गया। जैसे ही प्रिया कुमारी और जाहर निवासी दिगवार ने पांच हजार रुपये लिए, टीम ने दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को कोतवाली सदर लाया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।