{"_id":"69edb2d4210f1d00000d607c","slug":"family-attended-wedding-thieves-break-lock-and-flee-with-cash-and-jewellery-korba-news-c-1-1-noi1487-4211797-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: शादी में गया था परिवार, घर से जेवरात समेत नकदी ले भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: शादी में गया था परिवार, घर से जेवरात समेत नकदी ले भागे चोर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में रविवार को यह घटना सामने आई। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छाता पाठ में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में रविवार को यह घटना सामने आई। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छाता पाठ में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
पीड़ित मकान मालिक ओम कुमार पटेल (पिता– पितम्बर पटेल) ने बताया कि घर में यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य रिस्तेदार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान में टीवी, इंडक्शन चूल्हा, करीब 30 तोला चांदी की एक जोड़ी पायल, तीन लॉकेट तथा लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये नगद राशि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक राज मिस्त्री का काम करता है और रोजी मजदूरी सोने चांदी और घर का सामान खरीद कर रखा हुआ था। घटना का पता परिवार के वापस लौटने पर चला,जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ग्राम छाता पाठ के कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया है, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मकान मालिक के द्वारा सूचना दी गई है जहां घटना स्थल पहुंच कर जांच की जाएगी और इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

korba

कमेंट
कमेंट X