{"_id":"69ec6d509d9076ad69081b06","slug":"video-bharata-napal-sama-para-esaesab-na-nablga-blka-ka-rasakaya-napal-yavaka-garafatara-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, नेपाली युवक गिरफ्तार
बहराइच के रुपईडीहा में मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसएसबी ने एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू किया है। एक नेपाली संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है।
टीम को सूचना थी कि बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद से लापता एक नाबालिग बालिका को एक नेपाली युवक द्वारा नेपाल से भारत लाया जा सकता है। सूचना पर आईसीपी रुपईडीहा स्थित पैसेंजर टर्मिनल पर नेपाल के बुटवल से दिल्ली आ रही बस की जांच की गई। जांच के दौरान एक नाबालिग बालिका संदिग्ध अवस्था में एक नेपाली युवक के साथ पाई गई।
पूछताछ में बालिका की पहचान आराधना यादव (15 वर्ष), पुत्री उमाशंकर राय, निवासी ग्राम रैपुर, पोस्ट दुबाहा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई। इसके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था। साथ मौजूद युवक की पहचान सुशांत राना (19 वर्ष), पुत्र दल बहादुर, निवासी मुसिकोट नगर पालिका वार्ड संख्या 03, जिला गुल्मी, नेपाल के रूप में हुई। इसने नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। दोनों को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा को सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।