सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Telangana Murder Case: Man Killed by Wife After Dinner Dispute Over Chicken in Kamareddy

चिकन न बनने पर भड़का पति: पत्नी ने दरांती से उतारा मौत के घाट, तेलंगाना के कामारेड्डी में हुई दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Shivam Garg Updated Tue, 28 Apr 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

तेलंगाना के कामारेड्डी में डिनर को लेकर हुआ मामूली विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया, जहां पत्नी ने कथित तौर पर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Telangana Murder Case: Man Killed by Wife After Dinner Dispute Over Chicken in Kamareddy
नाराज पत्नी ने किया पति का खून - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

तेलंगाना के कामारेड्डी से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। 28 वर्षीय कबाड़ी विक्रेता कोडानंदम शिवाजी की कथित तौर पर उसकी पत्नी लक्ष्मी ने सिर्फ इसलिए हंसिए से हत्या कर दी क्योंकि उसने रात के खाने में चिकन नहीं बनाया था। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos


खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, बना जानलेवा
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे शिवाजी ने पत्नी लक्ष्मी से चिकन न बनाने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराया। हालांकि, उनके जाने के कुछ देर बाद ही झगड़ा फिर से शुरू हो गया। जैसे-जैसे झगड़ा बढ़ा, एक अन्य रिश्तेदार ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच बहस जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: चिकन पुलाव के बाद तरबूज खाना बना काल, मुंबई में एक ही परिवार में चार की मौत; कारण की जांच जारी

गुस्से में किया जानलेवा हमला
झगड़ा बढ़ने पर लक्ष्मी ने घर में रखी दरांती (हंसिया) उठाई और शिवाजी के गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अत्यधिक खून बहने से शिवाजी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

परिवार में पहले भी होते थे विवाद
मृतक के बड़े भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि शिवाजी और लक्ष्मी की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे और कई बार परिवार के बुजुर्गों को बीच-बचाव करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed