{"_id":"69f075faac5eead2e00e98ce","slug":"congress-demands-all-party-meeting-on-womens-reservation-bill-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण पर घमासान: कांग्रेस का पीएम पर बड़ा हमला, कहा- बुलाएं सर्वदलीय बैठक, 2029 से ही लागू हो कोटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला आरक्षण पर घमासान: कांग्रेस का पीएम पर बड़ा हमला, कहा- बुलाएं सर्वदलीय बैठक, 2029 से ही लागू हो कोटा
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर महिला आरक्षण का इस्तेमाल राजनीतिक हित साधने के लिए करने का आरोप लगाया है। पार्टी की मांग है कि सीटों की संख्या बढ़ाए बिना, मौजूदा 543 सीटों पर ही 2029 से महिला कोटा लागू करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि सरकार को लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या के साथ ही महिला कोटा लागू करने पर चर्चा करनी चाहिए। पार्टी ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रधानमंत्री अपने पापों का प्रायश्चित करें। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए देश की महिलाओं का इस्तेमाल किया है।
जयराम रमेश ने बोला हमला
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव अभियान खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकजुटता के कारण पीएम की यह चाल नाकाम हो गई है। अब प्रधानमंत्री को वह करना चाहिए जिसकी मांग विपक्ष मार्च 2026 से लगातार कर रहा है।
2029 से लागू करने की मांग
रमेश ने कहा कि सरकार को तुरंत एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इस बैठक में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' को लागू करने पर बात हो। उन्होंने कहा कि इसे 2029 से मौजूदा सीटों पर ही प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि इस अधिनियम को 16 अप्रैल 2026 की देर रात घबराहट में अधिसूचित किया गया था। कांग्रेस नेता के मुताबिक मौजूदा संख्या के साथ आरक्षण देना संभव भी है और जरूरी भी। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण कभी मुख्य मुद्दा था ही नहीं।
यह भी पढ़ें: पेंटागन का बड़ा कबूलनामा: चीन-रूस की मिसाइलों के सामने अमेरिकी रक्षा सिस्टम बेदम, गोल्डन डोम बनेगा गेम चेंजर?
परिसीमन को बताया मुख्य एजेंडा
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार का असली मकसद केवल परिसीमन करना था। रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए परिसीमन का खेल रचा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पीएम को अब अपनी रणनीति बदलनी चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि मानसून सत्र या उससे पहले बिल लाकर मौजूदा सीटों पर ही कोटा लागू हो। विपक्ष शुरू से ही महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन थोपने का विरोध कर रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X