{"_id":"69f079985e0655dca60fe9ff","slug":"ajit-pawar-plane-crash-case-mla-rohit-pawar-says-investigation-has-yielded-nothing-concrete-yet-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत पवार प्लेन क्रैश केस में सियासत तेज: विधायक रोहित पवार बोले- जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं, उठाए गंभीर सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजीत पवार प्लेन क्रैश केस में सियासत तेज: विधायक रोहित पवार बोले- जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं, उठाए गंभीर सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Riya Dubey
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
विधायक रोहित पवार ने अजीत पवार प्लेन क्रैश मामले की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है और कार्रवाई में राजनीतिक दबाव नजर आ रहा है। उन्होंने वीएसआर वेंचर्स और उसके प्रमुख पर कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में एफआईआर की मांग हो रही है, लेकिन सीआईडी सिर्फ इनक्वायरी कर रही है।
रोहित पवार, नेता, एनसीपी (शरद गुट)
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में अजीत पवार प्लेन क्रैश मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एनसीपी एसीपी विधायलक रोहित पवार ने पुणे में महाराष्ट्र के सीआईडी अधिकारियों से मुलाकात के बाद जांच की प्रगति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने दिनों के बाद भी जांच में कुछ भी ठोस सामने नहीं आया है, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि सत्ता और राजनीतिक हलकों में किसी तरह का दबाव है।
दरअसल, 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। अजित पवार जिस लियरजेट 45 विमान (VT-SSK) से मुंबई से बारामती जा रहे थे, वह लैंडिंग के दौरान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे। बताया गया कि अजीत पवार जिला पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। हादसे के बाद से ही इसकी परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं।
रोहित पवार लगातार इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताते रहे हैं। उनका आरोप है कि बड़ी ताकतें इस मामले में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
Trending Videos
रोहित ने लगाए गंभीर आरोप
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि विमान ऑपरेटर कंपनी वीएसआर वेंचर्स के प्रमुख वीके सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि वीके सिंह के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से संबंध हैं, जिसके चलते कार्रवाई में देरी हो रही है। उनका कहना है कि अगर सख्त जांच होती है तो कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा महाराष्ट्र एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा
उन्होंने यह भी कहा कि पूरा महाराष्ट्र इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है, लेकिन सीआईडी फिलहाल केवल इनक्वायरी कर रही है, न कि आपराधिक जांच। रोहित पवार ने आशंका जताई कि सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि मामला धीरे-धीरे ठंडा पड़ जाए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 4 मई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस मामले पर चर्चा करेंगे।सीएम फडणवीस ने गृह मंत्रई को लिखा था पत्र
इससे पहले, 18 मार्च को मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमित शाह को पत्र लिखकर इस हादसे की समयबद्ध, पारदर्शी और व्यापक जांच की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में कई अहम बिंदुओं का जिक्र किया, जिनमें विमान ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स का सुरक्षा रिकॉर्ड, विमान रखरखाव और एयरवर्थिनेस, फ्लाइट डेटा में संभावित गड़बड़ी, लैंडिंग के दौरान लिए गए फैसले और नियामकीय निगरानी की पर्याप्तता शामिल हैं।दरअसल, 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। अजित पवार जिस लियरजेट 45 विमान (VT-SSK) से मुंबई से बारामती जा रहे थे, वह लैंडिंग के दौरान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे। बताया गया कि अजीत पवार जिला पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। हादसे के बाद से ही इसकी परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं।
रोहित पवार लगातार इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताते रहे हैं। उनका आरोप है कि बड़ी ताकतें इस मामले में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X