{"_id":"69f071592379f7e15400e2d4","slug":"ganga-expressway-to-boost-strategic-economic-and-agricultural-growth-in-region-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganga Expressway: 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी, आधे समय में पूरी होगी पूरब से पश्चिम की दूरी; किसानों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Expressway: 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी, आधे समय में पूरी होगी पूरब से पश्चिम की दूरी; किसानों को होगा फायदा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर/हरदोई
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:36 PM IST
सार
मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी कल (बुधवार) से दौड़ने लगेगा। गंगा एक्सप्रेसवे सामरिक, आर्थिक और कृषि के उत्थान का आधार बनेगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 11
Ganga Expressway
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही जिले की विकास गाथा में एक बड़ा अध्याय जुड़ जाएगा। पूरब से लेकर पश्चिम तक की दूरी आधे समय में पूरी की जा सकेगी। इससे जिले के उद्योग को नई जमीन मिलेगी जबकि खेती-किसानी से लेकर युवाओं तक को बड़ा फायदा मिलेगा।
मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी कल (बुधवार) से दौड़ने लगेगा। यूपी के इस सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 11
गंगा एक्सप्रेस वे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिले और 519 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें मेरठ, बुलंदशहर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे बड़े महानगर भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी लंबा एयरस्ट्रिप भी बनाया गया है। इस पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान भी आपात लैंडिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : संवाद
हरदोई में इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के साल 2027 में होने वाले चुनाव की नींव भी रखेंगे। 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने शाहजहांपुर में इसकी नींव रखी थी। ठीक उसके बाद 2022 में प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में इसका फायदा भाजपा को मिला था।
4 of 11
गंगा एक्सप्रेस वे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब साल 2027 में चुनाव है। चीन और पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने से गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनाई गई एयर स्ट्रिप न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि बाढ़ग्रस्त रहने वाले इस क्षेत्र में आपदा के दौरान दवाई व अन्य जीवनरक्षक सुविधा तत्काल मुहैया कराने में भी अहम साबित होगी।
विज्ञापन
5 of 11
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : संवाद
सबसे खास बात यह है कि यह देश का पहला एक्सप्रेसवे है जिस पर बनी एयर स्ट्रिप पर विमान रात के दौरान भी लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। जलालाबाद से करीब 12 किलोमीटर और बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर गांव पीरू के पास इस एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई स्ट्रिप बनाई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X