{"_id":"69f006266fe90479220d202b","slug":"harassed-by-man-from-another-community-girl-climbed-a-pole-and-took-her-own-life-by-electrocuting-herself-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में खंभे पर चढ़कर युवती ने करंट लगाकर दी जान, दूसरे समुदाय का युवक कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में खंभे पर चढ़कर युवती ने करंट लगाकर दी जान, दूसरे समुदाय का युवक कर रहा था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर में दूसरे समुदाय के युवक की हरकतों से परेशान युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने खंभे पर चढ़कर बिजली का तार पकड़ लिया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने शादी का दबाव बनाया तो परेशान युवती ने रविवार की शाम बिजली का नंगा तार पकड़ लिया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसी युवती की उपचार के दौरान सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर मूड़ा हारिस गांव के शान मोहम्मद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
खंभे पर चढ़कर पकड़ा था तार
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का मोबाइल नंबर कुछ माह पूर्व आरोपी को मिल गया। इसके बाद वह लगातार फोन कर पुत्री से अश्लील बातें करते हुए उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। रविवार को भी आरोपी ने उसे फोन कर धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने घर के बाहर खंभे पर चढ़कर बिजली का नंगा तार पकड़ लिया और करंट से झुलसकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई मौत
परिजन पड़ोसियों की मदद से युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X