{"_id":"69a908867c3d537c3002b33c","slug":"surgical-blade-attack-injures-4-2-critically-case-filed-against-7-korba-news-c-1-1-noi1487-4015639-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल ब्लेड से हमला: कोरबा में पांच नशेड़ियों ने मारा चाकू, चार लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल ब्लेड से हमला: कोरबा में पांच नशेड़ियों ने मारा चाकू, चार लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस पर उठे सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में चार से पांच नशेड़ी युवकों ने एक युवक को चाकू और ऑपरेशन ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित परिजनों ने कहा कि इलाके में खुलेआम गांजा-नशे के कारोबार होता है। स्थानीय निवासियों ने नशे पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
नशेडियों का हमला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गू इलाके में चार से पांच नशेड़ी युवकों ने चाकू और ऑपरेशन ब्लेड से हमला किया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
घायलों में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हैं। धन सिंह और मोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने वाले युवक मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये सभी आदतन अपराधी और नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक बताए जा रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसी कारण इलाके में आए दिन चाकू, छुरी और तलवार चलने की घटनाएं होती रहती हैं। उनका आरोप है कि कोतवाली पुलिस का इस पर कोई अंकुश नहीं है। सुमन यादव ने बताया कि उनके पति और दोस्त पर पीछे से धारदार हथियार से हमला किया गया।
नशे के कारोबार पर आरोप
घायल युवक की मां ने बताया कि हमलावर गांजे और गोली का नशा करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कविता नामक घायल युवक की मां ने सवाल उठाया कि कार्रवाई के बावजूद नशा का सामान कहां से आ रहा है। उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर भी प्रश्नचिह्न लगाया।
नागेश कुमार ने बताया कि मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं। बस्ती में नशे का सामान खुलेआम बिक रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगाया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।ो