{"_id":"6a55dca52c5972b34f05896f","slug":"two-girls-killed-one-youth-critical-in-balco-ring-road-crash-trailer-collided-with-bike-near-dengunala-bridge-police-seized-trailer-investigation-underway-korba-news-c-1-1-noi1487-4499823-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Road Accident: कोयले से लदे ट्रेलर ने दो युवतियों को कुचला, पेट से होकर निकला टायर; तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Road Accident: कोयले से लदे ट्रेलर ने दो युवतियों को कुचला, पेट से होकर निकला टायर; तीसरे की हालत गंभीर
Tue, 14 Jul 2026 01:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:14 PM IST
सार
कोरबा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां कोयले से लदे ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बालको में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा।जिले के बालको थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास कोयले से लदे ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 10 CB 2635 पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डेंगूनाला पुल के पास सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजी 2932 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में बाइक पर सवार दो युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवतियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और बाइक के दस्तावेजों के आधार पर परिजनों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई।
हादसे के बाद डेंगूनाला पुल के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर खून और बाइक के टुकड़े बिखरे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक रिंग रोड पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से रिंग रोड पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।