फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Body of teacher's son found on railway track in Korba

छत्तीसगढ़: कोरबा में शिक्षक के दिव्यांग बेटे का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Tue, 14 Jul 2026 09:52 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
Body of teacher's son found on railway track in Korba
korba

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खम्हरिया वैशाली नगर स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र का शव दो टुकड़ों में रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन


यह घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत 4 नंबर कुसमुंडा खदान गेट के पास की है। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सर्वमंगला पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त खगेश उर्फ पिंटू बैरागी उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में की। वह विकास नगर एमडी कॉलोनी का निवासी था।
विज्ञापन


मृतक खम्हरिया वैशाली नगर स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी का बेटा था। परिजनों ने बताया कि खगेश जन्म से ही बोल नहीं सकता था। वह सोमवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि खगेश सुबह से घर से निकला था, लेकिन कहां गया इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।


सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed