{"_id":"6a55b9c61870798ccf0dea6b","slug":"gopalganj-native-falls-victim-to-iran-us-conflict-dies-during-attack-on-ship-in-dubai-bihar-news-thawe-saran-news-c-1-1-noi1232-4499772-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ईरान-अमेरिका जंग ने छीन ली बिहार के बेटे की जिंदगी, मर्चेंट शिप पर काम के दौरान हमले में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ईरान-अमेरिका जंग ने छीन ली बिहार के बेटे की जिंदगी, मर्चेंट शिप पर काम के दौरान हमले में गई जान
Tue, 14 Jul 2026 10:25 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:25 AM IST
सार
बिहार के गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी और दुबई में मर्चेंट शिप पर कार्यरत सोनू कुमार गुप्ता की ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए कथित हमले में मौत की सूचना मिलने से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका की जंग में गोपालगंज के बेटे की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का असर अब बिहार तक महसूस किया जा रहा है। गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक की विदेश में मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो दुबई में एक मर्चेंट शिप पर कार्यरत थे।
हमले में हुई मौत
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए एक हमले में सोनू कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हालांकि, घटना से संबंधित आधिकारिक विवरण का परिवार को अभी इंतजार है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थावे बाजार में पसरा सन्नाटा
सोनू के पिता संजय गुप्ता थावे बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मंगलवार को उनकी दुकान बंद रही। जैसे ही घटना की जानकारी बाजार और आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?
पार्थिव शरीर का इंतजार
परिवार अब सोनू के पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द सोनू का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव थावे पहुंचाया जाए, ताकि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।