फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitin Nabin holds marathon meetings to ensure victory in Bankipur, assigns tasks to workers

Bihar News: बांकीपुर में जीत सुनिश्चित करने के लिए नितिन नवीन कर रहे मैराथन बैठक, अपनी टीम को क्या टास्क दिया

Tue, 14 Jul 2026 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

Bankipur Vidhan Sabha: देशभर में चर्चित हो चुकी बांकीपुर सीट अब भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बन गई है। यहां किसी भी हाल में भाजपा अपनी जीत चाहती है। प्रत्याशी बदलने और प्रशांत किशोर के दावे के बाद बांकीपुर सीट लगातार सुर्खियों में है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पटना में हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Nitin Nabin holds marathon meetings to ensure victory in Bankipur, assigns tasks to workers
बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछले बार से अधिक वोटों से जीतना चाह रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गढ़ कहे जाने वाले बांकीपुर में जिस तरह से प्रत्याशी बदलने पर भाजपा की किरकिरी हुई, उसे भुलाने का अब एक ही उपाय है, वह है जीत। जनता के बीच में चर्चा है कि भाजपा ने दमदार चेहरा नहीं दिया है। भाजपा का तर्क है चुनाव चेहरा नहीं बल्कि पूरी पार्टी लड़ रही है। एक नहीं सभी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। जनता विकास को चुनेगी। तीन अगस्त को हमारी जीत पर मुहर लग जाएगी। इन सब बातों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के पूर्व विधायक नितिन नवीन पटना पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन



संगठन की ताकत को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा
सोमवार रात में उनसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की थी। इसके बाद नितिन नवीन ने अपने आवास पर बैठक भी की थी। इसमें एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संगठन की ताकत को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

Bihar News: Nitin Nabin holds marathon meetings to ensure victory in Bankipur, assigns tasks to workers
भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को क्या टास्क दिया?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओ को जनसंपर्क अभियान तेज करने, बूथ सशक्तिकरण पर फोकस करने का टास्क दिया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, उपप्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।  बैठक में उपचुनाव की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और बूथ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजदू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर गठबंधन के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed