{"_id":"6a550dc5b16cb5527d044d86","slug":"teacher-beat-student-providing-incorrect-roll-number-beo-action-teacher-patna-news-c-1-1-noi1474-4498950-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार! सिर्फ रोल नंबर बताने में हुई गलती, टीचर ने छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार! सिर्फ रोल नंबर बताने में हुई गलती, टीचर ने छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटा
Tue, 14 Jul 2026 08:10 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:10 AM IST
सार
पटना के अथमलगोला स्थित एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा को रोल नंबर बताने में हुई मामूली गलती पर शिक्षक ने कथित तौर पर डंडे से पीट दिया। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले। शिकायत के बाद एसडीओ के निर्देश पर शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा की गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय करजान सूर्यपुरा में तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा को शिक्षक ने सिर्फ रोल नंबर बताने में हुई मामूली गलती पर डंडे से बेरहमी से पीट दिया। पिटाई इतनी बुरी तरह की गई कि बच्ची की पीठ और बांह पर चोट के गहरे निशान उभर आए। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रोल नंबर की गलती बनी पिटाई की वजह
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कक्षा के दौरान शिक्षक मनीष कुमार विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्रा से उसका रोल नंबर पूछा। छात्रा ने अपना रोल नंबर बताया, लेकिन उसी समय दूसरी छात्रा ने गलती से वही रोल नंबर अपना बता दिया। इसी बात पर शिक्षक कथित तौर पर नाराज हो गए और उन्होंने तीसरी कक्षा की छात्रा की डंडे से पिटाई कर दी।
घर पहुंचने पर खुला मामला
स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी मां कपड़े बदलवा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर बच्ची की पीठ और बांह पर पड़े लाल और गहरे निशानों पर गई। पूछने पर सहमी हुई बच्ची रो पड़ी और स्कूल में शिक्षक द्वारा की गई पिटाई की पूरी घटना बताई। बेटी की हालत देखकर परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?
मां ने विद्यालय पहुंचकर की शिकायत
घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां तत्काल विद्यालय पहुंचीं और प्रधानाध्यापक से आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला शिक्षा विभाग और प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा।
एसडीओ के निर्देश पर कार्रवाई शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा लोहिया ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीवा श्री ने आरोपी शिक्षक मनीष कुमार के निलंबन की अनुशंसा उच्च अधिकारियों से की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।