{"_id":"6a55a18404c4dd402f004832","slug":"dutch-referee-rob-dieperink-dies-at-38-weeks-after-fifa-world-cup-2026-exit-after-jayden-adams-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: विश्वकप से एक और बुरी खबर! खिलाड़ी के बाद अब एक रेफरी की अचानक मौत; टूर्नामेंट से हटाए गए थे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: विश्वकप से एक और बुरी खबर! खिलाड़ी के बाद अब एक रेफरी की अचानक मौत; टूर्नामेंट से हटाए गए थे
Tue, 14 Jul 2026 08:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:10 AM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 की VAR टीम से हटाए गए नीदरलैंड के रेफरी रॉब डीपरिंक का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन पर नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, हालांकि बाद में सबूतों के अभाव में मामला बंद कर दिया गया था। उनकी मौत के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एडम्स और रेफरी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के बीच फुटबॉल जगत को लगातार दूसरी बड़ी दुखद खबर ने झकझोर दिया है। कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय मिडफील्डर जेडन एडम्स का टूर्नामेंट के बाद अचानक निधन हो गया था, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है और मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। अब इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि फीफा विश्व कप 2026 की VAR टीम से बाहर किए गए नीदरलैंड के रेफरी रॉब डीपरिंक के 38 वर्ष की उम्र में निधन की खबर सामने आ गई। डीपरिंक को विश्व कप शुरू होने से पहले टीम से हटा दिया गया था। हालांकि, उन पर लगे गंभीर आरोप बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण बंद कर दिए गए थे। अब उनकी अचानक मौत ने फुटबॉल जगत में शोक की एक और लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन
कौन हैं डीपरिंक?
डीपरिंक को विश्व कप में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की जिम्मेदारी सौंपी जानी थी, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से करीब एक महीने पहले उन्हें टीम से हटा दिया गया था। उन पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। हालांकि बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण यह मामला बंद कर दिया गया।

डीपरिंक
- फोटो : Twitter
मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉब डीपरिंक का निधन 38 वर्ष की आयु में हुआ, लेकिन उनकी मौत की वजह फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। उनके निधन की पुष्टि नीदरलैंड फुटबॉल संघ (KNVB) ने आधिकारिक बयान जारी कर की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केएनवीबी ने कहा, 'हम रॉब डीपरिंक के निधन की खबर से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। रॉब के रूप में हमने न केवल एक बेहद सम्मानित रेफरी, बल्कि एक दयालु और समर्पित सहयोगी को भी खो दिया है।'

फीफा ने भी जताया शोक
- विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने भी डीपरिंक के निधन पर शोक व्यक्त किया। संगठन ने उनके परिवार, दोस्तों और डच फुटबॉल संघ के प्रति संवेदना प्रकट की।
- फीफा ने अपने बयान में कहा, 'पूरे फुटबॉल समुदाय की ओर से हम उनके परिवार, मित्रों और डच फुटबॉल संघ के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
विश्व कप से पहले टीम से हटाए गए थे
रॉब डीपरिंक 2017 से नीदरलैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग एरेडिविजी में रेफरी की भूमिका निभा रहे थे। वह यूरो 2024 में भी VAR अधिकारी के रूप में शामिल रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें फीफा विश्व कप 2026 के लिए VAR अधिकारियों की सूची में चुना गया था, लेकिन बाद में उनका नाम हटा दिया गया। यह फैसला उस समय लिया गया जब लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी विवाद के चलते वह विश्व कप में अपनी भूमिका नहीं निभा सके।

आरोपों पर क्या बोले थे डीपरिंक?
- आरोप लगने के बाद रॉब डीपरिंक ने डच अखबार डी टेलीग्राफ से बातचीत में अपनी बेगुनाही का दावा किया था।
- उन्होंने कहा था, 'मुझे इस बात का बेहद दुख है कि मुझ पर गलत आरोप लगाए गए। शुरुआत से ही मैंने पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया और तुरंत फीफा, यूईएफए और KNVB को भी पूरी जानकारी दी।'
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व कप 2026 की VAR टीम से बाहर किए जाने से डीपरिंक काफी निराश थे। अब उनके असामयिक निधन की खबर ने फुटबॉल जगत को शोक में डाल दिया है।