फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:30 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 14 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:13 AM, 14-Jul-2026

Bihar: उफान पर बागमती नदी, पीपा पुल पर थमा आवागमन; नेपाल में बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कटरा-औराई को जोड़ने वाला पीपा पुल जलमग्न होने से आवागमन बंद हो गया है। कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें
10:48 AM, 14-Jul-2026

Bihar: रील्स के चक्कर में सीधे जेल! हथियार लहराकर बनाया था वीडियो; अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

सारण के अवतार नगर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक राहुल सिंह उर्फ प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हथियार की वैधता और वीडियो के पीछे की मंशा की जांच कर रही है।

और पढ़ें
विज्ञापन
10:25 AM, 14-Jul-2026

Bihar: ईरान-अमेरिका जंग ने छीन ली बिहार के बेटे की जिंदगी, मर्चेंट शिप पर काम के दौरान हमले में गई जान

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी और दुबई में मर्चेंट शिप पर कार्यरत सोनू कुमार गुप्ता की ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए कथित हमले में मौत की सूचना मिलने से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। और पढ़ें
09:40 AM, 14-Jul-2026

Bihar: बिहार पुलिस पर उठे सवाल! थाने के चौकीदार के घर शराब मिलने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र में थाने के चौकीदार के घर से कथित शराब बरामदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। चौकीदार से पूछताछ जारी है और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें
08:45 AM, 14-Jul-2026

Bihar: मिड-डे मील के दौरान बड़ा हादसा! बच्चों पर गिरी स्कूल की जर्जर छत, पांचवीं की छात्रा घायल; मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर के राजकीय मध्य विद्यालय, आमगोला में मिड डे मील के दौरान जर्जर छत का हिस्सा बच्चों पर गिर गया। हादसे में पांचवीं की छात्रा आराध्या राज घायल हो गई। घटना के बाद सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई। शिक्षक सुरक्षित भवन की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें
08:25 AM, 14-Jul-2026

Bihar: देख लीजिए सरकार...! चलती पैसेंजर ट्रेन से उतारी गई शराब की खेप, वायरल वीडियो से हड़कंप

पटना के फतुहा-बंकाघाट रेलखंड पर पुनपुन रेलवे पुल के पास पैसेंजर ट्रेन से कथित तौर पर शराब की खेप उतारने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग बोगी और अंडरकैरेज से बोरियां निकालते दिख रहे हैं। रेल पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास जारी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:10 AM, 14-Jul-2026

Bihar: गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार! सिर्फ रोल नंबर बताने में हुई गलती, टीचर ने छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटा

पटना के अथमलगोला स्थित एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा को रोल नंबर बताने में हुई मामूली गलती पर शिक्षक ने कथित तौर पर डंडे से पीट दिया। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले। शिकायत के बाद एसडीओ के निर्देश पर शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा की गई है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
07:47 AM, 14-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। सभी प्रत्याशियों ने अपना हलफनामा भी दाखिल कर दिया है। सबसे अमीर जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के सामने चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पास न तो अपना घर है और न अपनी गाड़ी। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed