फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paramedical student attacked with a knife at Pilibhit Medical College

UP: पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी छात्र ने महिला कर्मचारी को भी किया घायल

Tue, 14 Jul 2026 11:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को बड़ी घटना हुई। कॉलेज परिसर स्थित सीटी स्कैन रूम में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को बचाने आई एक महिला कर्मचारी को छात्र ने घायल कर दिया। घटना से मेडिकल कॉलेज में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Paramedical student attacked with a knife at Pilibhit Medical College
घायल छात्रा को लेकर जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सीटी स्कैन रूम में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची सीटी स्कैन विभाग की महिला कर्मचारी पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी विक्रम दहिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज परिसर के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने बरेली निवासी छात्रा कशिश पटेल अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले से छात्रा के घायल होते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान छात्रा को बचाने के लिए आगे आई सीटी स्कैन विभाग की महिला कर्मचारी निधि ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: ईओ ने बहाली के लिए मांगे आठ लाख, बीसलपुर में बर्खास्त कर्मचारी ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आई प्रेम प्रसंग की बात
शोर-शराबा सुनकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों का हाल जाना और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घायल छात्रा हायर सेंटर रेफर 
कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने इमरजेंसी से एंबुलेंस तक घेरा बनाया और फिर छात्रा को ले जाया गया। लोगों को फोटो वीडियो बनाने से भी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed