फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Reel Craze Ends in Lockup Bihar Man Nabbed by Police After Flaunting Weapon on Social Media

Bihar: रील्स के चक्कर में सीधे जेल! हथियार लहराकर बनाया था वीडियो; अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 14 Jul 2026 10:48 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 10:48 AM IST
सार

सारण के अवतार नगर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक राहुल सिंह उर्फ प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हथियार की वैधता और वीडियो के पीछे की मंशा की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Reel Craze Ends in Lockup Bihar Man Nabbed by Police After Flaunting Weapon on Social Media
हथियार लहराता हुआ युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो और फोटो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। अवतार नगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बसंत गांव निवासी युवक को पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो से पुलिस तक पहुंचा मामला
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक के हथियार लहराते हुए वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कराया। जांच में वीडियो अवतार नगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बसंत गांव का पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सिंह उर्फ प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवतार नगर थाना कांड संख्या-243/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा-30 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?


हथियार की वैधता और मंशा की जांच
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वैध था या अवैध। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार का प्रदर्शन लोगों में भय का माहौल बनाने या आपराधिक वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था या नहीं।

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त
सारण पुलिस ने कहा है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर आपराधिक छवि बनाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि सोशल मीडिया या आसपास इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed