{"_id":"6a55c4b3ad10720f5a085160","slug":"bihar-news-jehanabad-the-excise-department-using-arrogance-beat-up-and-extorted-rs-2-lakh-10-thousand-a-case-was-registered-against-four-police-officers-causing-a-stir-gaya-news-c-1-1-noi1378-4499777-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: वर्दी की आड़ में बड़ा खेल! चेकिंग के नाम पर मारपीट व 2.10 लाख की अवैध वसूली, इंस्पेक्टर समेत चार पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: वर्दी की आड़ में बड़ा खेल! चेकिंग के नाम पर मारपीट व 2.10 लाख की अवैध वसूली, इंस्पेक्टर समेत चार पर FIR
Tue, 14 Jul 2026 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:14 PM IST
सार
जहानाबाद में उत्पाद विभाग के चार अधिकारियों पर वाहन जांच के दौरान राहगीर से मारपीट कर झूठे शराब केस में फंसाने की धमकी देकर 2.10 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। डीएम की जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद जिले में उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर चेकिंग के नाम पर मारपीट और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में विभाग के एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हुलासगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारियों ने वाहन जांच के दौरान न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उन्हें झूठे शराब मामले में फंसाने की धमकी देकर कुल 2.10 लाख रुपये वसूल लिए।
वाहन जांच के दौरान रोककर मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मनीचक गांव निवासी अम्पु कुमार ने हुलासगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2026 की सुबह वह चुहड़मल चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के नाम पर उनकी गाड़ी रोक ली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की और उनका मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी छीन ली। साथ ही उनके सहयोगी के पास रखे 60 हजार रुपये भी जबरन ले लिए।
जेल भेजने की धमकी देकर वसूले 2.10 लाख रुपये
पीड़ित का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें शराब के झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इस कथित मामले से बचाने के नाम पर उनसे कुल 2 लाख 10 हजार रुपये वसूल लिए गए। शिकायत में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर रंजीता सिंह, एएसआई संतोष कुमार और नरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?
डीएम की जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर
पीड़ित की शिकायत के बाद जहानाबाद के जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने मामले की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद चारों अधिकारियों के खिलाफ हुलासगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर बोले- आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
उधर, इस मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता कथित रूप से शराब तस्करी से जुड़ा है और विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।