फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Bihar Thieves Cut Window Grill Steal fifty thousand Saved for Wife's Medical Treatment

Bihar पत्नी के इलाज के लिए जोड़े थे 50 हजार, खिड़की काटकर चोर ले उड़े नकदी और जेवर; सदमे में परिवार

Tue, 14 Jul 2026 12:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 12:43 PM IST
सार

जमुई के महुलीगढ़ गांव में देर रात चोरों ने खिड़की काटकर एक घर में चोरी की। बदमाश पत्नी के इलाज के लिए रखे 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर और कांसे के बर्तन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Tragedy in Bihar Thieves Cut Window Grill Steal fifty thousand Saved for Wife's Medical Treatment
चोरों द्वारा काटी गई घर की खिड़की व रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमुई जिले में चोरों ने एक परिवार की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। गिद्धौर थाना क्षेत्र के महुलीगढ़ गांव में देर रात बदमाशों ने खिड़की काटकर एक घर में सेंध लगाई और पत्नी के इलाज के लिए रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा कांसे के कीमती बर्तन चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


खिड़की काटकर घर में घुसे चोर
पीड़ित दिलीप मंडल ने बताया कि देर रात जब वह और उनकी पत्नी संजू देवी घर में सो रहे थे, उसी दौरान चोर खिड़की काटकर कमरे में दाखिल हुए। बदमाशों ने बड़ी सफाई से बक्से में रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने का मांगटीका, कान की बाली, चांदी के आभूषण और कांसे के कई बर्तन चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इलाज के लिए जोड़ी थी रकम
दिलीप मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार हैं। इलाज के लिए उन्होंने काफी मेहनत से पाई-पाई जोड़कर 50 हजार रुपये जमा किए थे। चोरी की घटना के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह खुली वारदात की पोल
सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कमरे की खिड़की कटी हुई मिली। घर के बाहर बक्सा पड़ा था और उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर गिद्धौर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि महुलीगढ़ गांव में सेंधमारी कर चोरी किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed