{"_id":"6a551240c31ca3fb8605aa95","slug":"girlfriend-adamant-marriage-minor-climb-mobile-tower-summon-boyfriend-patna-news-c-1-1-noi1474-4499064-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
Mon, 13 Jul 2026 11:01 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:01 PM IST
सार
Bihar News: पटना के नौबतपुर में एक नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने प्रेमी को मौके पर बुलाने और शादी कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के नौबतपुर इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। चिलचिलाती धूप में टावर की ऊंचाई पर बैठी लड़की ने नीचे खड़े लोगों से कहा कि उसके प्रेमी को मौके पर बुलाकर शादी कराई जाए, अन्यथा वह कूद जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
परिजनों के विरोध के बाद घर छोड़कर पहुंची नौबतपुर
जानकारी के अनुसार, लड़की दुल्हन बाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव की रहने वाली है, जबकि उसका कथित प्रेमी नौबतपुर के वरुण गांव का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। आरोप है कि जब परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो लड़की घर छोड़कर नौबतपुर पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
टावर के नीचे जुटी लोगों की भीड़, हर कोई करता रहा मनाने की कोशिश
लड़की को टावर पर चढ़ते देखकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह केवल अपने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन
घंटों चली मशक्कत, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी और मोबाइल फोन पर लगातार किसी से बातचीत कर रही थी। घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन ने धैर्य और सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
यह भी पढ़ें: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा
दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ
पुलिस ने बताया कि लड़की को सुरक्षित नीचे लाने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी। चूंकि मामला एक नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए आगे की कार्रवाई कानून के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।