फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bankipur Vidhan Sabha: BJP Neeraj Kumar Sinha and Jansuraj Prashant Kishor nomination schedule today:

Bihar: बांकीपुर उपुचनाव में पर्चा दाखिल करने निकले प्रशांत किशोर और नीरज सिन्हा, आज नामांकन का अंतिम दिन

Mon, 13 Jul 2026 10:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:40 AM IST
सार

बांकीपुर विधानसभा के लिए आज खास दिन है। आज इस सीट पर नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा और जनसुराज के प्रत्याशी का नामांकन कार्यक्रम हैं। दोनों प्रत्याशी सुबह से ही मैदान में निकल चुके हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bankipur Vidhan Sabha: BJP Neeraj Kumar Sinha and Jansuraj Prashant Kishor nomination schedule today:
प्रशांत किशोर और नीरज कुमार सिन्हा का नामांकन कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और जनसुराज के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता से आशीर्वाद लेकर जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने समाहरणालय पहुंचेंगे। दोनों ने अपने नामांकन पर्चे की जांच एक्सपर्ट से भी करवा ली है। चूंकि आज नामांकन पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है इसलिए दोनों पार्टी कोई भी चूक नहीं करना नहीं चाहेगी। नामांकन कार्यक्रम को लेकर दोनों उम्मीदवार और उनके समर्थकों की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। समर्थकों की भीड़, जुलूस और शक्ति प्रदर्शन के बीच आज बांकीपुर की राजनीति का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Bankipur Vidhan Sabha: BJP Neeraj Kumar Sinha and Jansuraj Prashant Kishor nomination schedule today:
प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
नामांकन से पहले बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे पीके
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले जन सुराज के संस्थापक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार सुबह सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। धार्मिक दर्शन के बाद वह पटना के लिए रवाना हुए, जहां आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत और हार का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा काम ईमानदारी से जनता के सामने एक विकल्प रखना है। अब यह जनता तय करेगी कि वह हमें चुनती है या किसी अन्य दल के उम्मीदवार को।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed