फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four children drowned in the Yamuna River while bathing in Delhi

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा: नहाते समय यमुना नदी के तेज बहाव में बहे चार बच्चे, अब तक कोई सुराग नहीं

Mon, 13 Jul 2026 10:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Jul 2026 10:32 AM IST
सार

दिल्ली अलीपुर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से चार बच्चे गहरे पानी में बह गए। एनडीआरएफ समेत बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Four children drowned in the Yamuna River while bathing in Delhi
यमुना नदी में डूबे चार नाबलिग लड़के - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर पुलिस स्टेशन इलाके में हिरंकी गांव के पास ठोकर नंबर 24 के निकट यमुना नदी में नहाते समय चार नाबालिग लड़के तेज बहाव में बह गए। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार को कई घंटों तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अंधेरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से सर्च ऑपरेशन रात करीब 10:30 बजे रोक दिया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम लगभग 07:46 बजे चार लड़कों की यमुना में डूबने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि पांच नाबालिग लड़के यमुना नदी में नहाने के लिए ठोकर नंबर 24 पर गए थे। नदी में तेज बहाव के कारण चार बच्चे, राहुल (15), अंशु (15), सौरभ (15) और अमनदीप (15), गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे।  बहाव इतना तेज था कि वह नदी में डूबते ही चले गए।  पांचवां बच्चा लकी (14), जो किनारे पर था, उसने शोर मचाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों बच्चे पानी में समा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस हादसे के दूसरे दिन भी बच्चों की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं है। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed