फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 crore extortion demanded from businessman; three shooters from the Harry gang arrested

Extortion: कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, हैरी गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार; लक्षित हत्याओं की थी साजिश

Mon, 13 Jul 2026 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 03:51 AM IST
सार

दबोचे गए तीनों गुर्गे शिव गोविंद, अभिनव उर्फ आकाश सिंह व विवेक एनसीआर के कई कारोबारियों से रंगदारी वसूलने व लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की फिराक में थे। 

विज्ञापन
5 crore extortion demanded from businessman; three shooters from the Harry gang arrested
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस ने विदेश में मौजूद गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए तीनों गुर्गे शिव गोविंद, अभिनव उर्फ आकाश सिंह व विवेक एनसीआर के कई कारोबारियों से रंगदारी वसूलने व लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की फिराक में थे। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नौ एमएम व बेरेटा समेत तीन अत्याधुनिक पिस्टल, 26 कारतूस, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के फोन से कारोबारियों की रेकी करने की तस्वीरें मिली हैं। जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि मार्च में एक कारोबारी से विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज कर रंगदारी मांगी गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रंदीप मलिक और हैरी बॉक्सर बताकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने 4 जुलाई को कारोबारी को उसके घर की तस्वीरें और वीडियो भी भेजे। शिव गोविंद को श्रीनिवासपुरी से पकड़ा गया। उसके मोबाइल से रेकी की तस्वीरें और वीडियो मिले, जिन्हें सिग्नल एप के जरिये गैंग हैंडलरों को भेजा गया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश व विवेक को भी दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी अलग-अलग होटलों में ठहरे नाले के पास जमीन में छिपाए थे हथियार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच के जरिये आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों आरोपी दिल्ली में अलग-अलग होटलों में ठहरे थे। पूछताछ में पता चला कि उन्हें हथियार अनिल पंडित ने दिए थे। उन्होंने हथियार रोहिणी में सेक्टर-11 के नाले के पास जमीन के नीचे छिपाकर रखे थे। पुलिस अब अनिल पंडित की तलाश में जुटी है। अभिनव 2024 के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित जिम संचालक नादिर शाह हत्याकांड का आरोपी रह चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed