फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-wheeler riders face increased trouble with E-20 petrol; claims of performance being affected.

Delhi NCR News: ई-20 पेट्रोल से दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, परफॉर्मेंस प्रभावित होने का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। देशभर में ई-20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण) उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी और किसानों को भी लाभ मिलेगा। वहीं शहर में कुछ दोपहिया वाहन चालकों का कहना है कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों की परफॉर्मेंस प्रभावित हुई है। शहर निवासी केशव ने बताया कि ई-20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइक में लगातार इंजन मिसिंग की समस्या आ रही है। पहले बाइक सामान्य रूप से चलती थी, लेकिन अब चलते समय बार-बार झटके लग रहे हैं।

प्रेम कौशिक ने बताया कि ई-20 पेट्रोल का इस्तेमाल शुरू करने के बाद उनकी बाइक का माइलेज पहले की तुलना में कम हो गया है। साथ ही वाहन चलते समय झटके भी ले रहा है, जिससे सफर करना असुविधाजनक हो गया है। स्थानीय बाइक मिस्त्री निखिल का कहना है कि इन दिनों मरम्मत के लिए आने वाली लगभग 10 में से 8 दोपहिया गाड़ियों में इंजन मिसिंग, झटके या परफॉर्मेंस से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। कई मामलों में फ्यूल सिस्टम की सफाई और अन्य तकनीकी जांच करनी पड़ रही है। वहीं, एक स्थानीय पेट्रोल पंप के मैनेजर जोगिंदर ने बताया कि एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल में नमी को अवशोषित करने की क्षमता अधिक होती है। यदि किसी कारणवश ईंधन में पानी की कुछ बूंदें भी पहुंच जाती हैं तो एथेनॉल और पानी अलग होकर नीचे बैठ सकते हैं। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए सीधे तौर पर पेट्रोल पंप को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article