Murder: बदरपुर में चाकू मारकर नाबालिग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्त में; दिल्ली पुलिस कर रही है छानबीन
आरोप है कि उसे उस लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था जिसके साथ उसका रिश्ता था। अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचने पर दूसरे पक्ष के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान पीड़ित की छाती और पेट में धारदार चाकू मारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में चाकू मारकर 17 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक बदरपुर पुलिस स्टेशन को रात करीब 8 बजे स्थानीय बीट स्टाफ से मोलड़बंद, बदरपुर के पांडे मेडिकल स्टोर पर चाकू मारने की घटना की सूचना मिली।
#WATCH | Delhi: A 17-year-old boy died after being stabbed in the Molarband area of Badarpur. Police have apprehended two accused in connection with the incident.
विज्ञापन
(Visuals from the spot) https://t.co/rsFPMBZJrP pic.twitter.com/PZT1JBfewi— ANI (@ANI) July 12, 2026
शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला 17 साल का लड़का था। आरोप है कि उसे उस लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था जिसके साथ उसका रिश्ता था। अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचने पर दूसरे पक्ष के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान पीड़ित की छाती और पेट में धारदार चाकू मारा गया।
लोगों की मदद से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। बाद में चोटों के कारण पीड़ित की मौत हो गई। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी दी जाएगी।
मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने कहा कि मेरे बेटे का नाम यश था और वह 17 साल का था। वह 12वीं कक्षा में था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था। वह शाम 6:30-6:45 बजे घर से निकला था। वह एक दोस्त के साथ पेट्रोल लेने गया था। दस मिनट बाद, मुझे फोन आया कि वह अस्पताल में है। जब मैं अस्पताल पहुंचा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। उस पर चाकू से हमला किया गया था। हमें न्याय चाहिए। वह मेरा इकलौता बेटा था। मैं प्राइवेट काम करता हूं और हिमाचल प्रदेश का रहने वाला हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि मेरे बेटे के साथ जो हुआ, वही उनके (आरोपियों) साथ भी हो।
#WATCH | Delhi: Jagmohan Singh, father of deceased, said, "My son's name is Yash and he was 17 years old. He was in class 12th... I don't know what had happened... He left the house at 6:30-6:45 PM... He went to get fuel with a friend... ten minutes later, I got a call saying he… https://t.co/bZFPlLi931 pic.twitter.com/SrNtg5JZWb
— ANI (@ANI) July 12, 2026