{"_id":"6a53e82b578005bbf1010803","slug":"two-wheeler-riders-face-increased-trouble-with-e-20-petrol-claims-of-performance-being-affected-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125927-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ई-20 पेट्रोल से दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, परफॉर्मेंस प्रभावित होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ई-20 पेट्रोल से दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, परफॉर्मेंस प्रभावित होने का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। देशभर में ई-20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण) उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी और किसानों को भी लाभ मिलेगा। वहीं शहर में कुछ दोपहिया वाहन चालकों का कहना है कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों की परफॉर्मेंस प्रभावित हुई है। शहर निवासी केशव ने बताया कि ई-20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइक में लगातार इंजन मिसिंग की समस्या आ रही है। पहले बाइक सामान्य रूप से चलती थी, लेकिन अब चलते समय बार-बार झटके लग रहे हैं।
प्रेम कौशिक ने बताया कि ई-20 पेट्रोल का इस्तेमाल शुरू करने के बाद उनकी बाइक का माइलेज पहले की तुलना में कम हो गया है। साथ ही वाहन चलते समय झटके भी ले रहा है, जिससे सफर करना असुविधाजनक हो गया है। स्थानीय बाइक मिस्त्री निखिल का कहना है कि इन दिनों मरम्मत के लिए आने वाली लगभग 10 में से 8 दोपहिया गाड़ियों में इंजन मिसिंग, झटके या परफॉर्मेंस से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। कई मामलों में फ्यूल सिस्टम की सफाई और अन्य तकनीकी जांच करनी पड़ रही है। वहीं, एक स्थानीय पेट्रोल पंप के मैनेजर जोगिंदर ने बताया कि एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल में नमी को अवशोषित करने की क्षमता अधिक होती है। यदि किसी कारणवश ईंधन में पानी की कुछ बूंदें भी पहुंच जाती हैं तो एथेनॉल और पानी अलग होकर नीचे बैठ सकते हैं। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए सीधे तौर पर पेट्रोल पंप को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।