फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Speeding Scorpio runs over pedestrian, killing him; police nab the absconding driver

Delhi: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पैदल जा रहे शख्स को कुचला, मौत; पुलिस ने फरार आरोपी कार चालक को दबोचा

Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
सार

हादसे में उदय कुमार की मौत हो गई। साथ में मौजूद दोस्त से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक देवांश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi: Speeding Scorpio runs over pedestrian, killing him; police nab the absconding driver
demo - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजौरी गार्डन इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 45 वर्षीय उदय कुमार नाम के शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उदय कुमार की मौत हो गई। साथ में मौजूद दोस्त से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक देवांश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि घटना 11 जुलाई की है। ख्याला के रहने वाले उदय कुमार राजौरी गार्डन की एक निजी दुकान में काम करते थे। वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। घटना के समय वह दुकान बंद होने के बाद अपने साथी कर्मचारी सुभाष के साथ पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


राजौरी गार्डन स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उदय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घायल उदय को उनका दोस्त सुभाष तुरंत पास के अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंची और आरोपी चालक देवांश को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed