दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: पुलिस के जवान ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, कार से बीच सड़क शव फेंककर हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी मनीष भाटी दिल्ली पुलिस के पूर्वी दिल्ली जिला एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
जानकारी के अनुसार, ईस्ट विनोद नगर, गली नंबर 2 निवाली मनीष की पत्नी की सोमवार तड़के तबीयत बिगड़ गई थी। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल जाते समय रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच गहरा विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान मनीष भाटी ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि गोली मारने के बाद मनीष भाटी ने अपनी पत्नी के शव को बीच सड़क पर फेंक दिया और अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
फिलहाल, पुलिस आरोपी मनीष भाटी की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।