फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics over Sundarkand in Delhi

दिल्ली में सुंदरकांड पर सियासत: राम मंदिर मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, तिलमिलाई भाजपा हमलावर

Mon, 13 Jul 2026 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 07:10 AM IST
सार

केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी भगवान राम में सच्ची आस्था है तो मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और किसी भी दोषी को बचाया न जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
Politics over Sundarkand in Delhi
केजरीवाल और पीएम मोदी। फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर में कथित अनियमितताओं को मुद्दा बनाते हुए सुंदरकांड पाठ और हनुमान आरती के साथ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में कथित जमीन खरीद, निर्माण कार्य, चढ़ावे में हुई अनियमितताओं के आरोपों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ और हनुमान आरती के साथ राम मंदिर से जुड़े कथित घोटालों के खिलाफ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाने वाली चिट्ठी पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए और अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी भगवान राम में सच्ची आस्था है तो मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और किसी भी दोषी को बचाया न जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके इस्तेमाल से काफी संख्या में गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज भी घट गया है। 

आप ने दवा घोटाले की फाइलें गायब होने का आरोप लगाया
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 650 करोड़ रुपये के कथित दवा घोटाले की जांच को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले से जुड़ी सैकड़ों सरकारी फाइलें स्वास्थ्य विभाग से गायब हैं, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले दो महीने से विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन जांच एजेंसियों को अब तक टेंडर, वर्क ऑर्डर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग से इस मामले से संबंधित कई फाइलें गायब कर दी गई हैं।

भाजपा का पलटवार, बोली-सुंदरकांड के नाम पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल
आप के सुंदरकांड पाठ और हस्ताक्षर अभियान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल धार्मिक आयोजनों का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए करते हैं और उनका रविवार का कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केजरीवाल जब भी राजनीतिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करते हैं, तब सुंदरकांड पाठ और धार्मिक आयोजनों का सहारा लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सहित अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नियमित सुंदरकांड पाठ कराने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ कार्यक्रमों के बाद यह अभियान बंद हो गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अभियान को राजनीतिक नौटंकी और बगुला भक्ति करार देते हुए कहा कि धार्मिक आस्था का चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 


केजरीवाल का सुंदरकांड कार्यक्रम फ्लॉप : कपूर
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से रोहिणी में आयोजित सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा ने  हमला बोला है। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दावा किया कि राम के नाम पर राजनीति करने की कोशिश में किया कार्यक्रम विफल रहा है। कपूर ने आरोप लगाया कि रोहिणी के जिस पंडाल में धार्मिक आयोजनों के दौरान हजारों श्रद्धालु जुटते हैं, वहां रविवार को बसों की व्यवस्था किए जाने के बावजूद 500 से 600 लोगों की भीड़ भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed