फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Sub-Inspector faces consequences for letting six-year-old granddaughter drive car get suspended

Telangana: छह साल की पोती से कार चलवाना सब-इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद किया गया सस्पेंड

Mon, 13 Jul 2026 11:38 AM IST
Asmita Tripathi एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

हैदराबाद में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर अपनी साढ़े छह साल की पोती से सार्वजनिक सड़क पर कार चलवाने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद नरसिंगी पुलिस ने उनके खिलाफ  मामला दर्ज किया। उन्हें निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Telangana Sub-Inspector faces consequences for letting six-year-old granddaughter drive car get suspended
कानून का पालन कराने वाले ने ही तोड़ा नियम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नरसिंगी पुलिस ने हैदराबाद में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनको निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी साढ़े छह साल की पोती को सार्वजनिक सड़क पर अपनी कार चलाने दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को नरसिंगी पुलिस स्टेशन के इलाके में गंधमगुडा-बैरागीगुडा रोड पर हुई। पुजारी तिरुपति नाम के अधिकारी, जो अभी हैदराबाद शहर में तैनात हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे को अपनी कार चलाने दी। गाड़ी चलाते हुए बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसकी वजह से कड़ी आलोचना हुई और पुलिस को कानूनी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी।

विज्ञापन

कई धारा से मामला दर्ज
जांच के आधार पर, नरसिंगी पुलिस ने पुजारी तिरुपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 180 के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर एक नाबालिग को मोटर वाहन चलाने देने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed