फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Assam CM Sarma mounts a bulldozer; watch the video to see how drugs worth ₹472 crore were crushed.

असम में नशे पर एक्शन: सीएम सरमा बुलडोजर पर हुए सवार, वीडियो में देखें कैसे रौंद डाली 472 करोड़ की ड्रग्स

Mon, 13 Jul 2026 12:44 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, नलबाड़ी
पीटीआई, नलबाड़ी Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 13 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नलबाड़ी से 472 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्त ड्रग्स को 10 दिनों में नष्ट करने का अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों तक ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
In Assam CM Sarma mounts a bulldozer; watch the video to see how drugs worth ₹472 crore were crushed.
हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य भर में जब्त की गई 472 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स को 10 दिनों में नष्ट करने का अभियान शुरू किया। नलबाड़ी जिले में इस अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि असम को नशामुक्त बनाने के लिए राज्य मादक पदार्थों के मामलों से निपटने में निर्दयी रुख अपनाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने अकाउंट पर एक वीडियो में पोस्ट किया। जिसमें वे ड्रग्स को नष्ट करने के लिए रोड रोलर का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्या बोला? 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट  में कहा 'नलबाड़ी के दौलाशाल स्थित 14वें एपीबीएन परिसर में असम के राज्यव्यापी मादक पदार्थों के विनाश अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि असम पुलिस की ओर से जब्त की गई 472.51 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की दवाओं को अगले 10 दिनों में नष्ट कर दिया जाएगा।'

 

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की मदद से एक कदम आगे बढ़ रही है क्योंकि वह आने वाले समय में अंतरराज्यीय ड्रग्स कार्टेल को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा, 'केंद्र और राज्य सरकार का यह संयुक्त प्रयास हमें अवैध पदार्थों की आवाजाही पर नजर रखने, आपराधिक रिकॉर्ड वाले अपराधियों की पहचान करने और उन्हें असम में प्रवेश करने से पहले ही सीमाओं पर पकड़ने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद करेगा।

असम सरकार अगले पांच वर्षों क्या करेंगी?
हम नशीले पदार्थों के खिलाफ इस लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - यह एक वादा और चेतावनी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सीमा पर बाड़ लगाना ही इस मामले में मददगार नहीं है और इसलिए, नशीले पदार्थों से जुड़े गिरोहों को जड़ से खत्म करने का प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा, 'असम सरकार अगले पांच वर्षों में नशीली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा जाएगा।'

पिछले पांच साल में क्या हुआ?
सरमा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में असम में अलग- अलग एजेंसियों ने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है। इसमें शामिल 26,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें एनडीपीएस के तहत आरोपित किया है ताकि एक मजबूत निवारक बनाया जा सके। इसके बाद  मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीली दवाओं के खिलाफ असम सरकार की लड़ाई को अगले पांच वर्षों में तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed