फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar heli tourism air tourism service launch patna rajgir valmikinagar kaimur cm samrat choudhary

Bihar: अब हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! ₹2100 में पटना की राइड, CM सम्राट चौधरी कल लॉन्च करेंगे एयर टूरिज्म योजना

Sun, 12 Jul 2026 08:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 08:33 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत पटना से वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर एवं एयर सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन
bihar heli tourism air tourism service launch patna rajgir valmikinagar kaimur cm samrat choudhary
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bihar News: बिहार में धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' का शुभारंभ करेंगे। पर्यटन विभाग और सिविल विमानन विभाग की संयुक्त पहल से शुरू होने वाली इस योजना का उद्देश्य पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


पहले चरण में इन तीन पर्यटन स्थलों को मिली जगह
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि योजना के पहले चरण में वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण), राजगीर (नालंदा) और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर को शामिल किया गया है। वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय विमान और राजगीर व कैमूर के लिए 6+2 सीटर किराये के हेलीकॉप्टर का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक उड़ान में अधिकतम पांच सीटें पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


हर शनिवार और रविवार मिलेगी हवाई सेवा
योजना के तहत पटना-वाल्मीकिनगर-पटना, पटना-राजगीर-पटना और पटना-कैमूर (करमचट डैम हेलिपैड)-पटना सेवाएं प्रत्येक शनिवार और रविवार संचालित होंगी। तय समय के अनुसार पर्यटक इन मार्गों पर नियमित हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना की स्काईलाइन देखने के लिए होगी हेलीकॉप्टर जॉय राइड
राजधानी पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की भी शुरुआत होगी। यह सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक राइड 10 मिनट की होगी, जबकि दो उड़ानों के बीच 30 मिनट का अंतर रहेगा। प्रतिदिन चार राइड संचालित होंगी और हर राइड में पांच यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी।

जानिए कितना होगा किराया
राज्य सरकार ने पर्यटकों के लिए रियायती किराया तय किया है।

पटना-वाल्मीकिनगर: ₹5,000 प्रति यात्री
पटना-कैमूर: ₹6,000 प्रति यात्री
पटना-राजगीर: ₹4,000 प्रति यात्री
पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड: ₹2,100 प्रति सीट
सभी टिकटों की बुकिंग बिहार पर्यटन और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

पर्यटन क्षेत्र की कई परियोजनाओं की भी मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर की मेसर्स तूफानी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को पर्यटन नीति के तहत एम्यूजमेंट पार्क के लिए 1.37 करोड़ रुपये की पहली किस्त का चेक भी सौंपेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री होम स्टे पॉलिसी के तहत वाल्मीकिनगर, बोधगया और बराबर के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: जनाजे के दौरान मची चीख-पुकार, हाई टेंशन तार की चपेट में आए लोग; आधा दर्जन घायल


बोधगया में बनेगा विश्वस्तरीय ध्यान केंद्र
मुख्यमंत्री गया जिले के बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही 28.50 करोड़ रुपये की लागत वाली कई पर्यटन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें मनेर शरीफ का थीमैटिक गेट, दीघा घाट का विकास, संडेश्वर नाथ शिव मंदिर, गांधी मैदान पार्क, वैष्णो मंदिर, ब्रह्मेश्वर स्थान, बेलाउर सूर्य मंदिर, देवकुली धाम और नानक साहब लालगंज के विकास कार्य शामिल हैं।

कैसे करेंगे बुकिंग?
 बिहार पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर इसकी बुकिंग आमलोग कल से कर सकते हैं। 18 जुलाई से हेली टूरिज्म योजना की औपचारिक रूप से शुरूआत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed