फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Jewelry Shop Near Police Station Looted Owner Injured in Daring Robbery

Bihar: थाने से 100 मीटर दूर बड़ी लूट, ज्वेलरी दुकान में घुसे चार बदमाश; पिस्टल की बट से हमला कर लाखों उड़ाए

Mon, 13 Jul 2026 10:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल में सम्यागढ़ थाना से 100 मीटर दूर अंबे ज्वेलर्स में चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के गहने लूट लिए। दुकानदार पर पिस्टल की बट से हमला किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime Jewelry Shop Near Police Station Looted Owner Injured in Daring Robbery
लूट की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सम्यागढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस को चुनौती देने वाली लूट की वारदात सामने आई। थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सम्यागढ़ बाजार के अंबे ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्टल की बट से हमला कर उसे घायल भी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ मिनट पहले तक थाना के एक पुलिस अधिकारी बाजार में मौजूद थे। उनके वहां से लौटने के तुरंत बाद चार हथियारबंद बदमाश ज्वेलरी की दुकान में घुस गए और लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


दुकानदार पर किया हमला, तिजोरी से समेट ले गए गहने
दुकान संचालक चंदन कुमार ने बताया कि सबसे पहले एक बदमाश दुकान में घुसा और पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद तीन अन्य बदमाश दुकान में घुसे और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, बदमाश नए और पुराने चांदी के गहनों के अलावा गिरवी रखे गए सोने के आभूषण भी अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि करीब 10 लाख रुपये के गहनों की लूट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के दावे पर पुलिस ने नहीं की पुष्टि
घटना के बाद दुकानदार ने आरोप लगाया कि बदमाश भागते समय एक राउंड फायरिंग करते हुए फरार हुए। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें- ई-रिक्शा चलाने वाले के बैंक खाते में 7 अरब रुपये! किसने बनाया ऐसा दौलतमंद, आज पता करेगा CBI


एसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, एसडीपीओ-1 रामकृष्ण तथा आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क जब्त कर ली गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस बोली- पांच-सात लाख के गहनों की लूट की आशंका
एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि सम्यागढ़ बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में लूट की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच के अनुसार दुकान से लगभग 5 से 7 लाख रुपये मूल्य के चांदी के गहने लूटे गए हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों के हाथ में कट्टा था, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed