फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Main Accused in Father-Son Double Murder Case Injured in Police Encounter After Exchange of Fire

Bihar: पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

Mon, 13 Jul 2026 09:49 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 13 Jul 2026 09:49 AM IST
सार

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र हत्याकांड का आरोपी जगदीश राय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar Main Accused in Father-Son Double Murder Case Injured in Police Encounter After Exchange of Fire
पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।
विज्ञापन


घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा भी मौके के लिए रवाना हो गए।

पुलिस के अनुसार, जगदीश राय पर एक दिन पहले सेना के जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed