फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar E-Rickshaw Driver Finds over 700 Crore in Bank Account CBI Launches Investigation

Bihar: ई-रिक्शा चलाने वाले के बैंक खाते में 7 अरब रुपये! किसने बनाया ऐसा दौलतमंद, आज पता करेगा CBI

Mon, 13 Jul 2026 07:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 07:26 AM IST
सार

वैशाली के महुआ और जंदाहा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दो लाभुकों के खातों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण करोड़ों और अरबों रुपये की राशि दिखाई देने लगी। प्रशासन ने खातों पर रोक लगाकर बैंक और विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar E-Rickshaw Driver Finds over 700 Crore in Bank Account CBI Launches Investigation
लाभार्थी बुजुर्ग व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि हस्तांतरण के बाद एक चौंकाने वाली तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। महुआ और जंदाहा प्रखंड के दो पेंशनधारियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों और अरबों रुपये की राशि दिखाई देने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और दोनों खातों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से 10 जुलाई को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के खातों में मासिक पेंशन की राशि भेजी गई थी। इसी दौरान महुआ प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत के चखाजे गांव निवासी वृद्ध पेंशनधारी चंद्रदीप राय अपनी 1100 रुपये की पेंशन निकालने के लिए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचे।
विज्ञापन


खाते में पैसे देखकर हैरान रह गया सीएसपी संचालक
सीएसपी संचालक ने राशि निकासी के बाद जब खाते का शेष बैलेंस देखा तो स्क्रीन पर प्रदर्शित रकम देखकर हैरान रह गए। खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 795 रुपये से अधिक की राशि दिखाई दे रही थी। सामान्य पेंशन खाते में इतनी बड़ी रकम दिखाई देने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंदाहा में भी सामने आया ऐसा ही मामला
महुआ की घटना के कुछ ही समय बाद जंदाहा प्रखंड के खोपी गांव से भी इसी तरह का मामला सामने आया। यहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक राजन सिंह के बैंक खाते में अचानक 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदर्शित होने लगी। एक ही जिले के दो अलग-अलग प्रखंडों में हुई इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी ने प्रशासन और बैंक अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें-  चीन में बिहार के लाल का जलवा, सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास; एशियाई चैंपियनशिप में जीते दो पदक


प्रशासन ने खातों के संचालन पर लगाई रोक
मामले की सूचना मिलते ही महुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सौरव वर्णवाल को अवगत कराया गया। इसके बाद पंचायत सचिव अशोक सिंह को लाभुक के घर भेजकर उन्हें स्थिति की जानकारी दी गई। प्रशासन ने पेंशनधारी को फिलहाल खाते से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही अगले आदेश तक खाते का संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

तकनीकी कारणों की हो रही जांच
बीडीओ सौरव वर्णवाल ने बताया कि पूरे मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला बैंकिंग सिस्टम या सर्वर की तकनीकी त्रुटि का प्रतीत हो रहा है। बैंक और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से यह पता लगाने में जुटे हैं कि खातों में इतनी बड़ी राशि कैसे प्रदर्शित हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed