फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   love of female friends prevailed over wishes of family members In Meerut

UP: दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी, युवती का विवाह हुआ तो ससुराल से दुल्हन को ले आई सहेली; फिर किया ये काम

Mon, 13 Jul 2026 10:35 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 13 Jul 2026 10:35 AM IST
सार

मेरठ में सहेलियों का प्यार परिजनों की मर्जी पर भारी पड़ा है। एक युवती का विवाह हुआ तो दूसरी वाली ससुराल से दुल्हन को ले आई। यह घटना कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल दोनों युवतियां साथ हैं।

विज्ञापन
love of female friends prevailed over wishes of family members In Meerut
romance between girls in meerut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जानीखुर्द थाना इलाके के एक गांव में दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों सहेलियों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना आपस में विवाह कर लिया। 
विज्ञापन


मामला तब और पेचीदा हो गया जब परिजनों ने महज सात दिन पहले इनमें से एक युवती की शादी जबरन गाजियाबाद के लोनी बार्डर निवासी एक युवक से कर दी। लेकिन प्यार की जिद के आगे यह शादी भी नहीं टिक सकी। दूसरी युवती लोनी गाजियाबाद पुलिस को साथ लेकर अपनी सहेली की ससुराल जा पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों की नजरों से बचकर आपस में शादी भी कर ली थी। जब इसकी भनक एक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने आनन-फानन करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी मर्जी के खिलाफ लोनी बॉर्डर गाजियाबाद निवासी एक युवक से उसका विवाह कर उसे विदा कर दिया।

दूसरी युवती अपनी सहेली (पत्नी) की जुदाई से परेशान होकर शांत नहीं बैठी। वह लोनी पुलिस को साथ लेकर लोनी बाॅर्डर स्थित अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई। इस दौरान सूचना पर दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वहां कानूनी पेचीदगियों और युवतियों के आपसी फैसले को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में युवती अपनी सहेली को ससुराल से अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

दोनों के परिजन बोले- इन युवतियों से अब वास्ता नहीं
इस घटनाक्रम के बाद दोनों युवतियों के परिवारों में भारी आक्रोश और लोकलाज का माहौल है। इस संबंध में दोनों के परिजनों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने बस इतना ही कहा कि अब उनका इन युवतियों से कोई वास्ता नहीं है और उन्होंने अपनी बेटियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से पल्ला झाड़ लिया।

 

वहीं यह मामला रविवार को क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दोनों युवती अपने विवाह करने और साथ रहने की बात कह रही हैं। दो युवतियों के आपस में विवाह करने और फिर फिल्मी अंदाज में पुलिस के साथ जाकर ससुराल से विदा कराकर लाने की यह घटना जानी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल दोनों युवतियां साथ हैं। जानी पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed