फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Major Dhyan Chand Sports University Extends Admission Deadline Till July 31

Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 13 Jul 2026 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

Major Dhyan Chand Sports University News: मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Major Dhyan Chand Sports University Extends Admission Deadline Till July 31
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा।

विस्तार

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी।

विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए लिया निर्णय
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कई अभ्यर्थी तकनीकी और अन्य कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शादी कर दूल्हे संग ससुराल पहुंची दुल्हन, सात दिन बाद ही पहुंच गई सहेली, बोली-ये मेरी पत्नी है

विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का लाभ उठाते हुए 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर लें। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।  

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sportsuniup.com का अवलोकन करें।

आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल शिक्षा पर जोर
विश्वविद्यालय ने बताया कि आधुनिक खेल अवसंरचना, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed