फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Bride Taken from In-Laws by Female Partner After Marriage in Meerut

UP: शादी कर दूल्हे संग ससुराल पहुंची दुल्हन, सात दिन बाद ही पहुंच गई सहेली, बोली-ये मेरी पत्नी है

Mon, 13 Jul 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में शादी के सात दिन बाद एक युवती अपनी सहेली को ससुराल से अपने साथ ले आई। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
UP: Bride Taken from In-Laws by Female Partner After Marriage in Meerut
समलैंगिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में दो युवतियों के संबंधों से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार की ओर से एक युवती का विवाह कराए जाने के कुछ ही दिन बाद उसकी सहेली पुलिस के साथ ससुराल पहुंच गई। दोनों युवतियों ने साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद संबंधित युवती अपने ससुराल से सहेली के साथ लौट आई।

विज्ञापन

परिजनों ने कराई थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियां लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना आपस में विवाह करने का दावा किया था।

परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद एक युवती का करीब एक सप्ताह पहले उसकी इच्छा के विरुद्ध गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र निवासी एक युवक से विवाह करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली पुलिस के साथ ससुराल पहुंची
विवाह के बाद दूसरी युवती लोनी पुलिस के साथ अपनी सहेली की ससुराल पहुंची। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों युवतियों ने साथ रहने की इच्छा दोहराई।बताया गया कि परिस्थितियों और दोनों के निर्णय को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में संबंधित युवती अपनी सहेली के साथ वहां से चली गई। इस संबंध में जानी पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

परिजनों ने संबंध तोड़ने की बात कही
घटना के बाद दोनों परिवारों में नाराजगी का माहौल है। परिजनों ने इस मामले पर अधिक कुछ कहने से इनकार करते हुए इतना ही कहा कि अब उनका दोनों युवतियों से कोई संबंध नहीं है।

उधर, घटना से जुड़े कुछ वीडियो और दावे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें दोनों युवतियां साथ रहने की बात कहती दिखाई दे रही हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed