{"_id":"6a5489d9600a5c635e053bde","slug":"bihar-patna-news-teacher-faisal-khan-sir-granted-anticipatory-bail-by-the-court-relief-for-two-bodyguards-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शिक्षक फैजल खान को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शिक्षक फैजल खान को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत
Mon, 13 Jul 2026 12:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:16 PM IST
सार
चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को फिलहाल पटना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। इतना ही नहीं उनके दोनों अंगरक्षकों को भी बेल मिल गई है। आज फैजल खान मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
फैजल खान उर्फ खान सर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के चर्चित शिक्षक फैजल खान और रौशन आनंद विवाद में बड़ा अपडेट आया है। फायरिंग मामले में फैजल खान की अग्रिम जमानत पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें फैजल खान को अदालत से बड़ी राहत मिली है। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। साथ ही इस मामले में खान सर के तीन अन्य सहयोगियों को भी अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं, जेल में बंद दो बॉडीगार्ड को भी अदालत ने जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद सभी पक्ष आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।
खबर अपडेट हो रही है..
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है..