{"_id":"6a55cd011fcac3f45300cf7a","slug":"bihar-news-unknown-youth-dead-body-found-dhanama-mohanpur-aahar-police-investigation-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4499786-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खेत के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी एफएसएल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खेत के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी एफएसएल टीम
Tue, 14 Jul 2026 01:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:24 PM IST
सार
जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में धनामा-मोहनपुर आहार के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है तथा मौत के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव स्थित बल्दाहा छिलका से पश्चिम धनामा-मोहनपुर आहार के समीप शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
आहार किनारे पड़ा मिला शव
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर आहार किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
हत्या की आशंका, लेकिन पुलिस ने नहीं की पुष्टि
घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या या किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
एफएसएल टीम कर रही वैज्ञानिक जांच
सूचना मिलते ही चंद्रदीप थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान तथा घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनखार और मोहनपुर आहार के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar: उफान पर बागमती नदी, पीपा पुल पर थमा आवागमन; नेपाल में बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
इधर, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मृतक का ननिहाल मोहनपुर गांव में हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।