Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman goes to ask for soil, neighbour locks door, rapes and holds hostage in Bankimongra, accused Raja

सीजी: पड़ोस में मिट्टी मांगने गई महिला के साथ दरिंदगी, घर में बांधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 02:35 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म और जबरन बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में मिट्टी मांगने गई महिला को राजा ठाकुर ने घर में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की।

विज्ञापन
Woman goes to ask for soil, neighbour locks door, rapes and holds hostage in Bankimongra, accused Raja
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसे जबरन बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पड़ोस के घर मिट्टी मांगने गई थी। वहां मौजूद आरोपी राजा ठाकुर ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। उसने कथित तौर पर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर भी रखा। किसी तरह पीड़िता वहां से छूटकर बाहर निकली। वह सीधे बांकीमोंगरा थाना पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 233/2026 दर्ज किया। यह अपराध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं 127(2) के तहत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने मामले के आरोपी राजा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। राजा ठाकुर पिता प्रभोद सिंह ठाकुर, उम्र 39 वर्ष, निवासी मकान नंबर 147, पटेलपारा, जंगल साइड का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का सख्त रुख
बांकीमोंगरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में महिला संबंधी अपराधों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed