Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev Betting App: CBI raids Mohit Somani residence; team is examining documents

महादेव बेटिंग एप: सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा, कागजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम

Fri, 13 Nov 2026 10:52 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है।
 

विज्ञापन
Mahadev Betting App: CBI raids Mohit Somani residence; team is examining documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस क्रम में यह छापा मारा गया है। कागजों की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन



मामले में मोहित सोमानी पर प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे रायगढ़ जेल में बंद है। 
विज्ञापन



सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रायपुर की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश दिया। उन्हें 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा चंद्राकर को इस महीने की शुरुआत में ओमान से प्रत्यर्पित किया गया था। उन्हें केंद्रीय एजेंसी में आठ दिन की हिरासत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यह पेशी विशेष जज (सीबीआई) मनोज कुमार सिंह ठाकुर के समक्ष हुई। उनके वकील तुषार गिरी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। 6,000 करोड़ रुपये के इस महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। सीबीआई ने आरोपी सौरभ चंद्राकर की और हिरासत रिमांड की मांग नहीं की थी। इस स्थिति के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया। सौरभ चंद्राकर को अब 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई
इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की जांच कर रहा है। ईडी इस केस में धन शोधन के कोण से पड़ताल कर रहा है। एजेंसी ने सीबीआई कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन में चंद्राकर के खिलाफ पहले जारी गैर-जमानती वारंट को तामील करने की मांग की गई थी।


कोर्ट ने आवेदन किया खारिज
चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने बताया कि कोर्ट ने ईडी के इस आवेदन को खारिज कर दिया। ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी अब एक नया आवेदन देगी। यह आवेदन पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। ईडी धन शोधन मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed